अमिताभ बच्चन का पड़ोसी होना कोई आम बात नहीं है । हम सब जानते हैं कि अमिताभ बच्चन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बहुत बड़े दिग्गज अभिनेता है । और वह किसी के साथ भी अगर नजर आ जाते हैं तो उसे व्यक्ति का वायरल होना तय माना जाता है ।
हाल ही में घटना हुई जिसमें अमिताभ बच्चन अपने घर के बाहर अपने चहेते प्रशंसकों से मुलाकात कर रहे थे और हाथ मिलाकर उनका अभिवादन कर रहे थे ।
अमिताभ बच्चन लगभग हर महीने में कई बार अपने घर के बाहर अपने प्रशंसकों से मुलाकात करते हैं उनके साथ तस्वीर के साथ हैं और त्योहारों के मौके पर उन्हें गिफ्ट भी देते हैं ।

Photo – instantbollywood
अमिताभ बच्चन के प्रशंसक बनाते हैं वीडियो
इस मुलाकात के दौरान कई प्रशंसक अमिताभ बच्चन के साथ सेल्फी लेते हैं और उनके वीडियो भी बनाते हैं इसी मुलाकात के दौरान एक घटना घटी जिसमें अमिताभ बच्चन के घर के पास रहने वाली पड़ोसी अपनी खिड़की से बाहर देख रही थी जैसे ही किसी प्रशंसक का कैमरा उनकी तरफ गया तो उन्होंने भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया । अमिताभ के प्रशंसक उनकी पड़ोसी महिला के इस व्यवहार से गदगद हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर तारीफों के पुल बंदे ।
Read Also – जनवरी के पहले हफ्ते में रिलीज होगी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह फिल्में । मनोरंजन का मिलेगा नया खजाना
इंस्टाग्राम पर इस रेल को देखने के बाद यूजर्स अपनी-अपनी अलग राय दे रहे हैं । ज्यादा लोग इस महिला पड़ोसी को खुशकिस्मत बता रहे हैं । कई लोग यह भी कह रहे हैं कि अगर अमिताभ की पड़ोसन है तो हैसियत में कहीं से भी काम नहीं होगी ।
कई यूजर्स पड़ोसी महिला की विनम्रता और अमिताभ के अभिवादन की भी तारीफ कर रहे हैं ।इस तरह के वीडियो हमें बताते हैं कि अमिताभ बच्चन के साथ लोग कितना प्यार करते हैं और उन्हें कितना आदर देते हैं । केवल फिल्म देखने वाले यूजर्स से नहीं बल्कि आज पड़ोस में रहने वाले लोग भी अमिताभ बच्चन का सम्मान करते हैं और उन्हें अभिवादन देते हैं और यही उनकी बढ़ती भी लोकप्रियता का एक सबूत है |
Read Also – सुनील ग्रोवर बने आमिर खान । गेट अप और मिमिक्री ने किया दर्शकों को हैरान
