
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सुनील ग्रोवर लास्ट एपिसोड में आमिर खान बनकर आए और इतना खूबहूं गेट अप और मिमिक्री की की दर्शकों थोड़ी देर के लिए कंफ्यूज हो गए की असली आमिर खान है या नकली ।
सुनील ग्रोवर भारत के मशहूर कॉमेडियन है जो अक्सर कपिल शर्मा के साथ उनके शो में नजर आते हैं और अलग-अलग हस्तियों के मिमिक्री और गेटअप करके दर्शकों का मनोरंजन करते हैं । इससे पहले भी शाहरुख खान, सलमान खान और धर्मेंद्र बनकर भी आ चुके हैं लेकिन आमिर खान के गेटअप में सबको हैरान कर दिया है ।
खूब हंसे कार्तिक आर्यन और अनन्य पांडे
आपको बता दे की लास्ट एपिसोड में कार्तिक आर्यन और अनन्य पांडे ने ग्रेट इंडियन कपिल शो में शिरकत की । तो बारी-बारी से सब कलाकार अपनी परफॉर्मेंस देने लगे जब सुनील का नंबर आए तो वह आमिर खान का गेटअप लेकर शो पर आई उनके गेटअप और हूबहूं मिमिक्री ने कपिल सहित सभी दर्शकों को हैरान कर दिया और कार्तिक आर्यन और अनन्य पांडे हंसते-हंस लोटपोट हो गए ।
Read Also – धुरंधर मूवी पर विवेक अग्निहोत्री ने प्रकट की अपनी राय, फिल्म को बताया शानदार
फिल्म के प्रमोशन के लिए आए कार्तिक आर्यन
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन और अनन्य पांडे अपनी आने वाली फिल्म “तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी” के प्रमोशन के लिए आए थे । हालांकि सुनील ग्रोवर अपनी मिमिक्री के कारण पूरे शो में छा गए । पहली बार ऐसा हुआ है कि वह आमिर खान लगे चाहे कपड़ों की बात करो, चाहे आवाज की, एक्सप्रेशन की थोड़ी देर के लिए तो कार्तिक आर्यन भी सस्पेंस में चले गए कि यह असली अमीर है या नकली ।
आमिर खान ने भी दिया अपना रिएक्शन
जब आमिर खान के पास इस शो की क्लिप पहुंची तो उनका रिएक्शन कुछ इस प्रकार था उन्होंने कहा कि मैं अभी तक पूरा शो नहीं देखा है बस कुछ क्लिपस देखे हैं हालांकि यह बहुत मजेदार है और मैं सुनील ग्रोवर की स्किल की सराहना करता हूं वह बहुत शानदार एक्टर है । उन्होंने बहुत बारीकी से मेरा करैक्टर का अभिनय किया है । हालांकि अभी तक मैं छोटा सा एपिसोड देखा है लेकिन मैं पूरा एपिसोड देखूंगा ।
Read Also – ‘द केरल स्टोरी’ के Makers ने की नई फिल्म की घोषणा
इंस्टाग्राम और फेसबुक पर तारीफों के पुल
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के फैंस और सुनील ग्रोवर के फैंस ने सोशल मीडिया पर तारीफों के पुल बांध दिए हैं हालांकि सुनील ग्रोवर पहले भी कई एक्ट्रेस की मिमिक्री की है लेकिन इस बार आमिर खान की मिमिक्री कुछ इस तरह की है कि दर्शक कंफ्यूज हो गई की असली कौन है और नकली कौन है ।
