
निर्माता निर्देशक आदित्याधर की ब्लॉकबस्टर मूवी धुरंधर ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं और रिकॉर्ड तोड़ 1200 करोड़ की कमाई अब तक कर चुकी है । अभी तक भी यह फिल्म बंद नहीं हुई है बल्कि सिनेमाघर में बड़ी संख्या में दर्शकों को लुभा रही है । धुरंधर फिल्म के कलाकार जिसमें संजय दत्त, रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना प्रमुख रूप से उनके अभिनय की तारीफ सोशल मीडिया पर बढ़-चढ़कर की जा रही है । मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के कई निर्माता निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी शामिल है उन्होंने धुरंधर की जमकर तारीफ की है ।
आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा का शरारत सॉन्ग हुआ वायरल
आपको बता दें कि धुरंधर मूवी में आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा ने शरारत आइटम सॉन्ग पर शानदार परफॉर्मेंस दी है जिसकी वजह से यह गाना यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज के भी ऊपर चला गया है अभी फिल्म को रिलीज हुए एक महीना ही हुआ है । एक महीने में किसी गाने के 100 मिलियन व्यूज हो जाना एक रिकॉर्ड है ।
आइटम गर्ल आयशा खान ने इस 100 मिलियन व्यूज की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए एक वीडियो शेयर किया है । आयशा ने वीडियो के साथ एक नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि शरारत गाने के लिए मुझे जो दशकों से प्यार मिला यह मुझे खुशी देता है । इसके अलावा में धुरंधर फिल्म के कास्टिंग टीम की भी तारीफ करती हूं जिन्होंने मुझे चुना और मुझे अच्छा लगता है जब दर्शकों से खचाखच भरे हुए सिनेमा हॉल में मैं सबके सामने नजर आता हूं ।
आयशा खान ने कहा मैं राज करने आई हूं
शरारत गाने की आइटम गर्ल आयशा खान ने कहा कि मैं अपने दर्शकों से कहना चाहती हूं कि मैं राज करने आई हूं यह मैं घमंड में नहीं बोल रही हूं बल्कि मैं उन चीजों पर विश्वास करके बोल रही हूं जो मैंने मेहनत से हासिल करी है जिसे मुझे प्यार होता है और मुझे अपने मेहनत और आत्मविश्वास पर पूरा भरोसा है और एक दिन मुझे भगवान वह सब कुछ दे देगा जिसके लिए मैं प्रार्थना की और मैं बहुत खुशकिस्मत हूं ।
मेरे पास एक खूबसूरत परिवार है जो हमेशा मेरे साथ खड़ा है मेरे पास मेरी रीड की हड्डी की तरह । मैं शाहबाज खान को स्पेशल धन्यवाद देता हूं आपके बिना मैं कुछ भी नहीं हूं मैं इसी शब्दों में बयानी कर सकती कि आप मेरे लिए क्या मायने रखते हैं ।
Read Also – कौन है अमिताभ बच्चन की पड़ोसन, हाथ जोड़कर हुई इंस्टाग्राम पर वायरल
मैं आशा करती हूं कि 2026 हम सबके लिए अच्छा साल हो ।
बता दें की शर्त गाने की शूटिंग एक शादी में होती है जिसका आयोजन कराची शहर में किया जाता है यह शादी फिल्म के मुख्य कलाकार धुरंधर की होती है । इस गाने में क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान प्रमुख डांसर है । शरारत गाने के गायक कलाकार मधुवंती बची और जैस्मीन सैंडलस है इस गाने के कोरियोग्राफर विजय गांगुली है और गाने का म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने दिया है ।
सेकंड पार्ट में क्रिस्टल डिसूजा होगी इस जासूस
इस तरह की खबरें आ रही है कि क्रिस्टल डिसूजा जो कि शरारत गाने की आइटम गर्ल है और अपने अच्छे डांस से वह सुर्खियां बटोर रही है । धुरंधर फिल्म के सेकंड पार्ट में क्रिस्टल एक जासूस बनने जा रही है हालांकि यह न्यूज़ अभी कंफर्म नहीं है । और हम इस तरह का कोई दवा भी नहीं करते हैं ।
1200 करोड़ की कमाई कर चुकी है धुरंधर
आदित्या धर की निर्देशित मूवी धुरंधर अब तक 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और अभी भी यह सिनेमाघर में धूम मचा रही है । आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा के अलावा फिल्मी दर्शन अक्षय खन्ना और संजय दत्त के अभिनय की भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं|
Read Also – कौन है अमिताभ बच्चन की पड़ोसन, हाथ जोड़कर हुई इंस्टाग्राम पर वायरल
