
द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने धुरंधर मूवी देखने के बाद फिल्म की तारीफ की है और कहां की ऐसी फिल्म बनाना कोई इत्तेफाक नहीं है बल्कि बल्कि आदित्य धर भगवान के द्वारा आशीष पाए हुए बच्चे हैं जिन्होंने हर छोटी सीन में जान फूंक दी है । विवेक अग्निहोत्री ने कहा की धुरंधर फिल्म में हर छोटे सीन पर ध्यान दिया गया है और यही चीज इस फिल्म को शानदार बनती है ।
दो महीने से विदेश यात्रा पर थे विवेक अग्निहोत्री
द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया है कि वह दो महीना के बाद भारत लौटे हैं और भारत आते ही सबसे पहले उन्होंने निर्माता आदित्याधर की ब्लॉकबस्टर मूवी धुरंधर देखि है । विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि इस तरह की फिल्म वही बन सकता है जिसके पास अनुभव हो और हर एक सीन में आदित्य धर ने न जाने कितन मेहनत की होगी ।
Read Also – अनिल कपूर दोबारा देखेंगे नायक मूवी के सीक्वल में । फिल्म के प्रोड्यूसर ने की सीक्वल की घोषणा
सारे कलाकारों ने बहुत अच्छी एक्टिंग की
विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि किसी भी कलाकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है फिल्म के कलाकारों और स्क्रिप्ट को एक अच्छा डायरेक्शन मिला है सब ने एक होकर काम किया है और इस तरह का वर्क कोई किस्मत नहीं है बल्कि यह मेहनत का नतीजा है ।
विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें डायरेक्टर आदित्य धर के काम पर गर्व है उन्होंने आदित्य धर की हमेशा से ही तारीफ करी है और विवेक अग्निहोत्री को आदित्य पर गर्व है इंडियन सिनेमा पर गर्व है ।
