
वास्तविक घटनाओं पर आधारित ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म के निर्माता ने इस फिल्म की सफलता से प्रभावित होकर एक नई फिल्म की घोषणा कर दी है । 3 साल पहले बनी द केरल स्टोरी ने रिलीज के बाद भारत में तहलका मचा दिया था क्योंकि वास्तविक घटनाओं पर आधारित धार्मिक कन्वर्जन को दर्शाया गया था । जिससे भारतीय दर्शक काफी प्रभावित हुए थे और बड़ी संख्या में फिल्म देखने से सिनेमाघर में पहुंचे थे ।
नई फिल्म रिलीज करने जा रहे हैं जिसका नाम है ‘बियॉन्ड द केरल स्टोरी’ ।
फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है
द केरल स्टोरी के मार्क्स का कहना है की नई फिल्म बियोंड थे केरल स्टोरी की कहानी पुरानी फिल्म से बिल्कुल नहीं है और इसमें स्टार कास्ट और डायरेक्टर भी बिल्कुल अलग है । नई फिल्म की रिलीज डेट 27 फरवरी है फिल्म के मार्क्स ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दर्शकों को नई फिल्म की जानकारी प्रदान की ।
फिल्म के निर्माता ने एक वीडियो जारी करके दर्शकों को बताया कि वह एक नई फिल्म रिलीज करने वाले हैं हालांकि अपलोड किए गए वीडियो में किसी प्रकार के कलाकार और मूवी के सीन की जानकारी नहीं है ।
Read Also – अनिल कपूर दोबारा देखेंगे नायक मूवी के सीक्वल में । फिल्म के प्रोड्यूसर ने की सीक्वल की घोषणा
वीडियो जारी होते ही दर्शकों ने अपने कमेंट और लाइक्स इंस्टाग्राम पर अपडेट करना शुरू कर दिए |
3 साल पहले बनी द केरल स्टोरी में हिंदू क्रिश्चियन और मुस्लिम लड़कियों को दिखाया गया था इसके साथ मुस्लिम लड़कों को भी दिखाया गया इस कहानी में केरल राज्य में होने वाले धर्म परिवर्तन और उसके बाद आतंकी बनने की वास्तविक घटनाओं को अधिक दर्शाया गया था । हालांकि फिल्म बनने के बाद काफी विवाद भी खड़ा हुआ था लेकिन फिल्म की कहानी को दर्शकों ने कभी पसंद किया ।
