
प्रभास की फिल्मदराजासाब :-
द राजा साब 9 जनवरी 2026 में रिलीज़ हुई एक भारतीय तेलुगु-भाषा की हॉरर-फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन मारुति ने किया है और प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। प्रभास अपनी इस फ़िल्म में एक अलग तरह के नए लुक में नजर आते हैं जो दर्शकों के लिए डराने और हँसाने दोनों का अनुभव देती है। फिल्म का शीर्षक द राजा साब है और इसे तेलुगू भाषा के साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज़ किया गया। निर्देशक मारुति ने इसकी कहानी को भुतहा हवेली, रहस्यमय अनुभव और कॉमिक से जोड़कर पेश किया है।
कहानी का सार :-
फिल्म की कहानी एक युवा राजा (प्रभास) की है, जो अपने गुम हुए दादा को खोजने निकलता है। खोज के दौरान राजा को एक भयावह हवेली मिलती है, जहां भूत-प्रेत, रहस्य और अलौकिक शक्तियाँ मौजूद हैं। और कास्ट में
- प्रभास – मुख्य भूमिका
- संजय दत्त – सह-किरदार
निधि अग्रवाल, मलविका मोहनन, रिद्धि कुमार – प्रमुख भूमिकाएँ
रिव्यू :-
इस फिल्म में प्रभास के अभिनय को सारा गया है फिल्म ने रिलीज की शुरुआत में 53 करोड़ की अच्छी कमाई हासिल करी है लेकिन स्टोरी बहुत कमजोर थी द राजा साब एक बड़ी बजट वाली हॉरर-कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें प्रभास ने अपने अभिनय कौशल का नया रूप दिखाया, लेकिन कहानी की मजबूती के अभाव के कारण इसे बहुत संतोषजनक रिव्यू नहीं मिले। फिल्म ने दूसरे दिन 25.05 करोड़ की कमाई की है. फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं. फिर भी प्रभास के फैन इस फिल्म को देखना चाहेंगे !
Read Also – तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के बीच में हुआ ब्रेकअप, जानिए पूरी खबर
