
राजस्थान सरकार ने जयपुर के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है । इसके अंतर्गत अमरसर को नई पंचायत समिति बनाने का निर्णय लिया गया है ।
राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग ने इसकी सूचना दी है नई पंचायत समिति अमरसर में कुल 22 ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है । जिसका मतलब यह है कि जयपुर में अब कल 22 पंचायत समितियां है और उनके चुनाव अगले साल 2026 में आयोजित किए जाएंगे ।
राजस्थान सरकार ने बहुत सोच विचार और विमर्श के बाद ही इस निर्णय को लिया है
Read Also : गहलोत आए गिग वर्कर्स के समर्थन में । मनरेगा के नए ढांचे पर भी की टिप्पणी
वार्ड का निर्धारण भी किया गया
पंचायत समितियां के गठन के साथ ही इन पंचायत समितियां में सरकार द्वारा नए वार्डों का गठन भी किया गया है । नहीं सूचना के अनुसार बासी और चोमू तहसील में 25-25 नए वार्ड बनाए गए हैं और जयपुर जिले में 51 की जगह 57 वार्ड बनाने का प्रस्ताव भी दिया गया है । वार्डों की संख्या बढ़ाने के पीछे का उद्देश्य आम जानकी समस्याओं को और सुलभ तरीके से सुलझाना है ताकि आम जनता जन प्रतिनिधि से ज्यादा संपर्क बना सके ।
बस्सी है जयपुर की सबसे बड़ी पंचायत समिति
अगर जयपुर की सबसे बड़ी पंचायत समिति की बात कर तो इसमें सबसे पहला नंबर बस्सी का आता है इस पंचायत समिति के अंतर्गत कुल 41 ग्राम पंचायत आएगी । इसके अलावा झोटवाड़ा और शाहपुरा पंचायत समिति में कुल ग्राम पंचायत 19-19 होगी ।
Read Also : जयपुर पुलिस ने 9 थानों से हटाई एक्सीडेंट यूनिट
और चोमू चाकसू , जमवारामगढ़ पंचायत समितियां में 30 से अधिक ग्राम पंचायत रहने का प्रावधान है ।
