
Photo – Patrika
जयपुर की पुलिस ने शहर के प्रमुख थानों से एक्सीडेंट यूनिट को हटा दिया है । इसके पीछे कारण दिया गया की थानों में एक्सीडेंट के मामलों की जांच में देरी हो रही थी इस वजह से पुलिस विभाग ने शहर के कुल 9 थानों से एक्सीडेंट यूनिट को पूरी तरह से हटा देने का निर्णय लिया है ।
Read Also : जयपुर से लेकर उदयपुर जैसलमेर तक सैलानियों की भीड़
विभाग ने जांच में पाया की एक्सीडेंट यूनिट घटना स्थल पर बहुत देरी से पहुंचती है ।
इन थानों से हटी एक्सीडेंट यूनिट
जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने 12 दिसंबर को दिए आदेश में कहा कि अब बगरू विधायक का चोमू तुंगा दौलतपुरा कालवाड़ खरा हरमाड़ा और पत्रकार कॉलोनी के थानों से एक्सीडेंट यूनिट को पूरी तरह से हटा दिया जाए और भविष्य में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की जांच स्वयं थाने वाले ही करें ।
एक्सीडेंट यूनिट समय पर नहीं पहुंचती थी
पुलिस विभाग द्वारा की गई जांच में यह पाया गया कि थानों में नियुक्त एक्सीडेंट यूनिट सड़क दुर्घटना के समय घटनास्थल पर समय पर नहीं पहुंचती थी इससे जांच में देरी होती थी ।
Read Also : जयपुर में इन दिनों ‘गुलाबी पर्ची’ की खूब चर्चा हो रही है। जानिए क्यों
इन थानों से जुड़े मामले एक्सीडेंट यूनिट से लेकर अब उन्हें थाने को वापस दिए जाएंगे जिससे मामलों की जांच और उनके समाधान जल्दी निकालें ।
जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग यह भी चिंतन कर रहा है कि बाकी थानों में भी पुलिस यूनिट को पूरी तरह से हटा दिया जाए या नहीं क्योंकि पुलिस यूनिट की वजह से एक्सीडेंट के मामलों की जांच में देरी हो रही थी और एक्शन यूनिट की टीम घटनास्थल पर बहुत देरी से पहुंचती थी ।
