
रांझणा मूवी वाले धनुष को कौन नहीं जानता है । सोनम कपूर के साथ शानदार रोमांटिक फिल्म करके भी पूरे भारत में प्रसिद्ध हो गए थे । मुख्य रूप से धनुष दक्षिणी भारत के अभिनेता है और उन्होंने ज्यादातर तमिल फिल्मों में काम किया है लेकिन कई बार वे हिंदी फिल्मों में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं और जिसमें सफल भी हुए हैं । सबसे पहले धनुष को सफलता हाथ लगी हिंदी फिल्म रांझणा से ।
जिसमें उन्होंने अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के साथ शानदार अभिनय प्रस्तुत किया और फिल्म दर्शकों से तारीफ बटोरी ।
धनुष की नई मूवी का नाम है “तेरे इश्क में”
लेकिन इस बार धनुष कृति सेनन के साथ “तेरे इश्क में” मूवी में दिखने वाले हैं । यह भी रांझणा की तरह एक रोमांटिक लव स्टोरी है । इस फिल्म में धनुष शंकर बने हैं और कृति सेनन मुक्ति का रोल कर रही है इस फिल्म के निर्माता निर्देशक आनंद एल राय है ।
सिनेमाघर में लॉन्च नहीं होगी यह मूवी
सुपरस्टार धनुष की नई मूवी :तेरे इश्क में: बड़े पर्दे के बाद अब OTT पर रिलीज होने को तैयार है । इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर 23 जनवरी 2026 से देख सकते हैं । हालांकि नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में उपलब्ध नहीं है यह मूवी देखने के लिए आपको नेटफ्लिक्स का पेड़ सब्सक्रिप्शन एक्टिव करना होगा ।
Read Also – सनी देओल ने बॉर्डर-2 के लिए ली 50 करोड़ की फीस? जानिए बाकी कास्ट को क्या मिला?
रांझणा मूवी के जोया और कुंदन याद है
आप सब ने रांझणा मूवी तो देखी होगी जिसमें धनुष ने कुंदन का अभिनय किया था और अभिनय इतना शानदार था कि दर्शक मोहित हो गए थे जोया से प्यार करने में किसी भी हद तक जा सकता है ।
हालांकि कई रिपोर्ट्स के अनुसार “तेरे इश्क में” मूवी “रांझणा” कई अगला भाग है । इस फिल्म की लागत लगभग 95 करोड रुपए आई थी और इसका नेट कलेक्शन 148 करोड रुपए का था । यह एक सफल फ़िल्म थी
प्रकाश राज भी है फिल्म का हिस्सा
धनुष और कृति सेनन के अलावा कई बड़े और कलाकार भी इस फिल्म में काम कर रहे हैं जिनमें प्रकाश राज विनीत कुमार सिंह सुशील दहिया और मोहम्मद जीशान अय्यूब प्रमुख रूप से है ।
