
रणवीर सिंह संग खुशहाल जिंदगी, लेकिन पहले रहा अफेयर्स का दौर
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज रणवीर सिंह के साथ एक खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रही हैं। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच कपल गोल्स सेट करती है। हालांकि रणवीर से शादी से पहले दीपिका की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही थी। एक समय ऐसा भी था, जब उनका नाम इंडियन क्रिकेट टीम के दो बड़े सितारों के साथ जोड़ा गया था।
शुरुआती करियर में एमएस धोनी से बढ़ी नजदीकियां
साल 2007-08 के दौरान, जब दीपिका पादुकोण और एमएस धोनी दोनों ही अपने करियर के शुरुआती दौर में थे, तब उनके अफेयर की खबरें सामने आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी दीपिका से काफी प्रभावित थे और दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी जा रही थी।
Read Also – कपिल शर्मा के शो में भोजपुरी सितारों का जलवा, पवन सिंह–मनोज तिवारी की बॉन्डिंग ने जीता दिल
तीसरे शख्स की एंट्री से बदला रिश्ता
खबरों की मानें तो दीपिका और धोनी के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन इसी दौरान दीपिका की जिंदगी में एक और क्रिकेटर की एंट्री हुई, जिसने इस रिश्ते की दिशा ही बदल दी। इसके बाद दोनों के बीच दूरियां आने लगीं।
युवराज सिंह के साथ शुरू हुई नई लव स्टोरी
जब एमएस धोनी को दीपिका और युवराज सिंह की बढ़ती नजदीकियों के बारे में पता चला, तो उन्होंने खुद को इस रिश्ते से अलग कर लिया। इसके बाद दीपिका और युवराज सिंह के अफेयर की चर्चा जोर पकड़ने लगी और दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया।
लंबी डेटिंग के बाद भी नहीं टिक पाया रिश्ता
दीपिका पादुकोण और युवराज सिंह ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए। उस दौर में यह भी कहा गया कि रणबीर कपूर की एंट्री की वजह से दीपिका और युवराज का रिश्ता टूट गया।
Read Also – मंडप तक पहुंचने से पहले ही बिखर गए सपने, इन TV एक्ट्रेसेस की सगाई टूटने की कहानी
रणवीर सिंह के साथ मिली मोहब्बत की मंजिल
कई रिश्तों से गुजरने के बाद आखिरकार दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह के रूप में सच्चा प्यार मिला। रणवीर ने दीपिका को प्यार और साथ का मतलब समझाया। धीरे-धीरे दोनों करीब आए और फिर शादी के बंधन में बंध गए। आज दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के सबसे मजबूत और पसंदीदा कपल्स में शुमार हैं।
