
Credit – universetv.in
धर्मेंद्र के निधन के बाद बढ़ी मुश्किलें
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार बेहद मुश्किल दौर से गुजरा। इस दौरान अस्पताल से लेकर घर तक पैपराजी और फैंस की भीड़ लगातार बनी रही। परिवार की निजी घड़ी में मिली इस जबरदस्ती की अटेंशन ने हालात और ज्यादा तनावपूर्ण बना दिए।
सनी देओल के वायरल वीडियो पर मचा था बवाल
धर्मेंद्र की बिगड़ती तबीयत और फिर उनके निधन के बाद सनी देओल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें वह पैपराजी पर नाराजगी जताते नजर आए। इन वीडियोज को लेकर सनी को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी।
हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी
अब इस पूरे मामले पर हेमा मालिनी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उस वक्त मीडिया का व्यवहार उनके परिवार के लिए बेहद परेशान करने वाला था। हेमा ने माना कि लगातार कैमरों का पीछा करना और बिना वजह सवाल दागना हैरेसमेंट जैसा महसूस हो रहा था।
Read Also – कपिल शर्मा के शो में भोजपुरी सितारों का जलवा, पवन सिंह–मनोज तिवारी की बॉन्डिंग ने जीता दिल
सनी के गुस्से को बताया जायज
TOI से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा कि सनी देओल उस समय बेहद भावुक थे। परिवार गहरे सदमे में था और ऊपर से मीडिया की भीड़ गाड़ियों के पीछे-पीछे दौड़ रही थी। उन्होंने कहा कि सनी की प्रतिक्रिया उसी मानसिक स्थिति का नतीजा थी और वह पूरी तरह समझने योग्य थी।
‘हैरेसमेंट बहुत ज्यादा हो गया था’
हेमा ने खुलकर कहा कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार परेशान किया गया। बिना संवेदनशीलता के कैमरे लगाए गए और हर पल रिकॉर्ड किया जा रहा था, जिससे दुख और बढ़ गया। उन्होंने माना कि यह सब उनके लिए बेहद तकलीफदेह अनुभव था।
वायरल तस्वीरों पर जताई नाराजगी
हेमा मालिनी ने यह भी बताया कि उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे, जिनमें वह रोती हुई और भावुक नजर आ रही थीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह की चीजों पर भरोसा न करें, क्योंकि वह अपने जज्बात निजी रखना पसंद करती हैं।
जीवन ने सिखाया आगे बढ़ना
हेमा ने कहा कि जिंदगी उन्हें हमेशा मजबूत बनना सिखाती रही है। उन्होंने अपनी मां के निधन का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त भी उन्हें लगा था कि आगे बढ़ना मुश्किल होगा, लेकिन वक्त ने सब संभाल लिया। वही सीख वह अपनी बेटियों को भी देती हैं।
Read Also – प्यार के मैदान में दीपिका पादुकोण का क्रिकेट कनेक्शन, इन दो खिलाड़ियों से जुड़ा था नाम
सनी का गुस्सा और प्राइवेसी की अपील
गौरतलब है कि जब धर्मेंद्र जुहू स्थित बंगले में वेंटिलेटर पर थे, तब सनी देओल का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पैपराजी को फटकारते नजर आए थे। हालांकि गुस्से के बावजूद उन्होंने हाथ जोड़कर सभी से परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश भी की थी।
देओल परिवार में कोई मतभेद नहीं
हेमा मालिनी ने साफ किया कि उनके और देओल परिवार के बीच किसी तरह की कोई अनबन नहीं है। सभी अपने-अपने स्पेस में रहते हुए एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और परिवार के बीच आपसी सम्मान बना हुआ है।
