
शादी से पहले सगाई को रिश्ते की पहली मजबूत सीढ़ी माना जाता है, जहां दो लोग भविष्य के सपनों को साझा करते हैं। लेकिन टीवी इंडस्ट्री की कई जानी-मानी एक्ट्रेसेस ऐसी रहीं, जिनकी सगाई तो हुई, मगर शादी का सपना पूरा होने से पहले ही उनका रिश्ता टूट गया। इन टूटे रिश्तों की यादें आज भी कई एक्ट्रेसेस के लिए दर्दनाक हैं।
महक चहल: तीन साल बाद टूटा रिश्ता
महक चहल और एक्टर अश्मित पटेल की सगाई के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर काफी चर्चाएं थीं। हालांकि करीब तीन साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। साल 2020 में उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं और दोनों ने अपनी-अपनी राहें चुन लीं।
शिल्पा शिंदे: शादी से ठीक पहले लिया बड़ा फैसला
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की सगाई एक्टर रोमित राज से हुई थी। दोनों जल्द शादी करने वाले थे, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही शिल्पा ने यह रिश्ता खत्म कर दिया। एक्ट्रेस का कहना था कि वह उस समय शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थीं।
Read Also – LIVE कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा ने जताया प्यार, स्टेज पर निक जोनस संग दिखा रोमांटिक अंदाज
गौहर खान: सगाई के बाद टूटा भरोसा
गौहर खान की सगाई फिल्ममेकर साजिद खान के साथ हुई थी और दोनों शादी के बेहद करीब थे। लेकिन ऐन मौके पर साजिद ने इस रिश्ते से कदम पीछे खींच लिए। बाद में उन्होंने स्वीकार किया था कि उस वक्त वह खुद को इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं मानते थे।
सना मकबूल: सगाई के बाद आई दूरी
सना मकबूल ने साल 2024 में अपने बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी के साथ सगाई की थी। हालांकि कुछ ही समय बाद दोनों के अलग होने की खबरें सामने आने लगीं। एक इंटरव्यू में सना ने इशारों में अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा था कि मजबूत सोच रखने वाली महिलाओं को कई बार रिश्तों में समझा नहीं जाता।
चारू असोपा: एक साल में बदल गया रिश्ता
चारू असोपा और एक्टर नीरज मालवीय ने साल 2016 में पूरे रीति-रिवाजों के साथ सगाई की थी। फैंस को उनकी शादी का इंतजार था, लेकिन 2017 में दोनों का रिश्ता टूट गया और उन्होंने अलग होने का फैसला किया।
Read Also – Avatar 3 की रिकॉर्डतोड़ रफ्तार, 17 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 1 बिलियन डॉलर क्लब में एंट्री
पवित्रा पुनिया: सगाई के बाद अलग राहें
पवित्रा पुनिया और एजाज खान की सगाई भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। एक साल के भीतर दोनों अलग हो गए। धर्म को लेकर कई तरह की अटकलें लगीं, लेकिन पवित्रा ने साफ किया कि अलगाव की वजह धर्म नहीं था। फिलहाल पवित्रा अपने एनआरआई मंगेतर के साथ नई जिंदगी शुरू करने की तैयारी में हैं।
श्रद्धा आर्या: दो बार टूटी सगाई
श्रद्धा आर्या के लिए यह सफर सबसे ज्यादा भावनात्मक रहा। उनकी सगाई पहली बार साल 2015 में एक एनआरआई बॉयफ्रेंड से टूटी, जिन्होंने शादी के बाद उनसे एक्टिंग छोड़ने की शर्त रखी थी। दूसरी बार उनकी सगाई आलम मक्कड़ से हुई, लेकिन ‘नच बलिए 9’ के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया।
