
Credit – ndtv
गोविंदा का अभिनय और डांस आज भी चर्चा में रहता है हालांकि गोविंद फिल्मों में कम नजर आते हैं लेकिन उनके फैंस अभी भी उनके डांस की एनर्जी और फिल्मों की एक्टिंग को याद करते हैं । साल 2000 से पहले उन्होंने बहुत से ब्लॉकबस्टर मूवीज दी जिसमें हीरो नंबर वन, पार्टनर,कुली नंबर वन, राजा बाबू जैसी मसाला फिल्में है । लेकिन अब गोविंद फिल्मों से दूर हो चुके हैं और वह कभी कबार किसी टीवी सीरियल में, किसी रियलिटी शो में नजर आते हैं । उनके फैन चाहते हैं कि वह फिल्मों में आए लेकिन अब हकीकत तो गोविंदा ही जाने ।
गोविंदा दिखे लाल सलवार सूट में
हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें गोविंदा ने लाल सलवार सूट पहन रखा है और माथे पर बिंदी और होठों पर लिपस्टिक भी लगा रखी है । यह वीडियो जैसे ही इंस्टाग्राम पर अपलोड हुआ और अपलोड होते ही वायरल हो गया ।इस वीडियो के पीछे की कहानी कुछ इस प्रकार है कि यह वीडियो एक जूता बनाने की कंपनी का एडवर्टाइजमेंट है । जिसमें गोविंदा इस कंपनी के जूते का प्रमोशन करते हुए नजर आते हैं । हालांकि इस वीडियो में गोविंदा ने अलग-अलग कलाकार निभाए हैं । और प्रोडक्ट की उपयोगिता भी बताई है ।
तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भले गोविंदा फिल्में नहीं बनाते हैं लेकिन उनके प्रशंसक आज भी है उनकी फ़िल्में और डांस का क्रेज आज भी है । वीडियो अपलोड होती गोविंदा के प्रशंसकों ने इस वीडियो को शेयर करना शुरू कर दिया और देखते देखते हैं वीडियो वायरल हो गया । 12000 से ज्यादा लाइक अभी तक इस वीडियो को मिल चुके हैं ।
महिला किरदार की वजह से याद आई आंटी नंबर वन
दरअसल गोविंदा ने आज से ठीक 27 साल पहले एक फिल्म बनाई थी जिसका नाम था आंटी नंबर वन । और गोविंदा ने इस फिल्म में एक महिला का किरदार अदा किया था । और यह बहुत ही शानदार था । बाद में यह फिल्म भी सुपरहिट हुई थी ।
गोविंदा के वायरल हुए एडवर्टाइजमेंट को देखकर उनके चाहने वालों को आंटी नंबर वन की याद आ गई । कई फैंस तो यह लिखने लगे की गोविंदा को आंटी नंबर वन का सीक्वल बनाना चाहिए ।
Read Also – कौन है अमिताभ बच्चन की पड़ोसन, हाथ जोड़कर हुई इंस्टाग्राम पर वायरल
