
Durga kshama prarthana in hindi: क्षमा प्रार्थना एक प्रकार की प्रक्रिया है जिसमें आपके द्वारा की गई गलतियों की क्षमता आप भगवान से मांगते हैं । इसमें इस माध्यम से आप किसी भी गलती भक्ति की कमी या कोई दोष की माफी मांग सकते हैं । इस प्रार्थना के माध्यम से भगवान के भक्ति भगवान की पूजा अर्चना में हुई गलती या अनुष्ठान की विधि पता ना होना इत्यादि के बारे में भगवान से क्षमा मांगते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनकी गलतियों को नजर अंदाज करके उन्हें पूर्णतया फल प्रदान करें और आपका आशीर्वाद भी दे ।
kshama prarthana lyrics in hindi
मुख्य क्षमा प्रार्थना मंत्र (दुर्गा सप्तशती से)
- अपराधसहस्राणि क्रियन्तेऽहर्निशं मया।
- अर्थ: हे परमेश्वर! मेरे द्वारा रात-दिन हजारों अपराध किए जाते हैं।
- दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर॥
- अर्थ: मुझे अपना दास समझकर उन अपराधों को कृपापूर्वक क्षमा करें।
- आवाहनं न जानामि न जानामि विसर्जनम्।
- अर्थ: मैं आवाहन (बुलाना) करना नहीं जानता, न ही विसर्जन (विदा करना) जानता हूँ।
- पूजां चैव न जानामि क्षमस्व परमेश्वर॥
- अर्थ: और न ही पूजा का ढंग जानता हूँ, हे परमेश्वर, मुझे क्षमा करें।
- मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं जनार्दन।
- अर्थ: हे जनार्दन! मैं मंत्रहीन, क्रियाहीन और भक्तिहीन हूँ।
- यत्पूजितं मया देव! परिपूर्णं तदस्तु मे॥
- अर्थ: हे देव! मेरे द्वारा जो कुछ भी पूजा की गई है, कृपया उसे पूर्ण करें।
Read Also – Hanuman Chalisa Lyrics In Malayalam
