
गौतम बुद्ध को कौन नहीं जानता पूरे भारतवर्ष हो दुनिया में गौतम मशहूर शांति के देवता के रूप में प्रसिद्ध है । पीपल के वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त होने के बाद सिद्धार्थ गौतम बुद्ध बन गए और फिर गांव-गांव और नगर नगर घूम कर सत्य और अहिंसा का प्रचार प्रसार करने लगे । नगर भ्रमण के दौरान उनके आने को लोगों से मिलना चुनाव होता था और इसी से उन घटनाओं पर आधारित आने को कहानी मानव समाज में प्रसिद्ध हो गए आज हम उन्हें गौतम बुद्ध की कहानियों का हिंदी में चित्रण करने जा रहे हैं ।
गौतम बुद्ध की कहानी: धैर्य और पानी की खोज
एक बार की बात है भगवान गौतम बुद्ध अपने शिष्यों के साथ किसी गांव की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में बहुत सारे गड्ढे खोदे हुए उन्हें मिले । तो उनके शिष्यों ने उत्सुकता बस गौतम बुद्ध से पूछा कि भगवान यह गड्ढे आखिर किसने कोड़े हैं भगवान बुद्ध ने उत्तर दिया कि कोई व्यक्ति पानी की तलाश कर रहा होगा जब उसे एक स्थान पर पानी नहीं मिला होगा तो उसने दूसरा गड्ढा खोदा जब दूसरे में भी पानी नहीं निकला तो तीसरा गड्ढा खोदा तीसरे में भी पानी नहीं मिला तो चौथा गड्ढा खोदा इस तरह से उसने बहुत सारे गड्ढे खोदे होंगे ।
गौतम बुद्ध ने आगे उत्तर दिया की इसी तरह से हम मानव जीवन में बहुत सारे काम करते हैं जब हमें सफलता नहीं मिलती तो हम दूसरा काम करना शुरू कर देते हैं । इसकी बजाय हमें धैर्य पूर्व एक ही काम में लगातार मेहनत करते रहनी चाहिए क्योंकि कुछ समय बाद वही कार्य हमें अच्छी सफलता और परिणाम देता है । जीवन में लगातार प्रयास करते रहने से ही सफलता हाथ रखती है बार-बार काम बदलने से हमें असफलता और निराशा हाथ मिलाती है
