
धुरंधर मूवी की सक्सेस सर चढ़कर बोल रही है अब तक यह मूवी एक महीने बाद भी सिनेमा हॉल्स में धूम मचा रही है इसके डायरेक्टर आदित्य धर हैरान है भारत ही नहीं पूरी दुनिया में भी मूवी का अच्छा खासा कलेक्शन 1 महीने बाद भी हो रहा है ।
धीरेंद्र मूवी के कारण दर्शक अक्षय का नाम काफी पसंद कर रहे हैं । अक्षय की स्टाइल और एक्टिंग स्किल्स ने अक्षय खन्ना को रणवीर सिंह से भी ज्यादा स्टार बना दिया है । आपको बता दे की अक्षय खन्ना ने धुरंधर फिल्म में रहमान डकैत की भूमिका निभाई है ।
यूट्यूब पर क्लिप से अक्षय खन्ना हुए वायरल
धुरंधर के रिलीज होते ही अक्षय खन्ना की क्लिप यूट्यूब चैनल पर वायरल हो गई और उन्हें 2025 का सबसे बड़ा विलेन बना दिया है । आदित्य धर के इस फिल्म के जरिए अक्षय खन्ना को बहुत प्रसिद्धि मिली है ।
कई लोगों का मानना है कि नरेंद्र मोदी की वजह से अक्षय खन्ना बड़े स्टार बन चुके हैं लेकिन फिल्म के दूसरे कलाकार राकेश बेदी जिन्होंने धीरेंद्र फिल्में एक महत्वपूर्ण पाकिस्तानी पॉलिटिशियन की भूमिका निभाई है उनका मानना है कि अक्षय खन्ना हमेशा से ही गेम में रहे हैं । हमेशा ही छोटी से बड़ी फिल्में भी करते रहे हैं लेकिन उनका नेचर ऐसा नहीं है कि वह ज्यादा ज्यादा लाइमलाइट में रहे ।
राकेश बेदी ने कहा कि अक्षय हमेशा से फिल्मों में काम करते रहे हैं अब कुछ फिल्में चली है कुछ नहीं चली है ।
Read Also – अपेक्स बैंक के नवनियुक्त एमडी रणजीतसिंह चुंडावत का भव्य स्वागत
सालों बाद चर्चा में आए अक्षय खन्ना
धुरंधर फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अक्षय खन्ना की चर्चा हर जगह हो रही है । लोग यह बातें कर रहे हैं कि वह इतने दिन कहां थे लेकिन राकेश बेदी का कहना है कि हमेशा से अक्षय खन्ना छोटी-बड़ी फिल्में करते रहे हैं अभी कोई जरूरी नहीं की हर फिल्म धुरंधर जैसी हिट हो ।
राकेश बेदी ने कहा धुरंधर उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म
राकेश बेदी ने कहा है कि उन्होंने अपने अब तक के करियर में धुरंधर जैसी सफलता नहीं देखी इस फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया है । आपको बता दे कि धुरंधर अब तक 900 करोड़ से भी ज्यादा भारतीय सिनेमा में कमा चुकी है ।
राकेश बेदी ने कहा कि जीवन में एक ही बार सफलता मिलती है दक्षिण के सुपरस्टार प्रभास को जो सफलता बाहुबली से मिली लेकिन इस सफलता को वह दोबारा कभी दोहरा नहीं पाए ।
Read Also – सावधान! घर के आंगन से ‘गड़ा सोना’ निकालने के चक्कर में गंवाए 21 लाख, जयपुर में बावरिया गैंग का बड़ा खेल
हर एक्टर और डायरेक्टर चाहता है कि उसके जीवन में एक बार ऐसा समय अवश्य आए जैसा समय मेरे लिए धुरंधर की सफलता से आया है । हालांकि इस तरह की घटना को आप सफलता का नाम नहीं दे सकते हैं
अभी भी सिनेमाघर में है धुरंधर
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 5 सप्ताह बीतने के बाद भी सिनेमाघर में धूम मचा रही है ।
