
आदित्य डर की और रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म ने कमाई और प्रसिद्धि के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं 2025 की सबसे बड़ी और 2026 की ओपनिंग फिल्म बनकर उभरी है । फिल्म की कहानी के अनुसार रणवीर सिंह एक भारतीय स्पाई बनाकर पाकिस्तान जाते हैं और पाकिस्तान के कुख्यात आतंकी रहमान डकैत के खिलाफ एक्शन लेते हैं ।
रहमान डकैत का दमदार रोल सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने निभाया है जिसकी वजह से फिल्म यूट्यूब reels में भी काफी वायरल हो चुकी है ।
इस फिल्म में एक आइटम सॉन्ग शरारत भी फिल्माया गया है जिसमें आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से तारीफ बटोरी है । वैसे तो फिल्म का हर कैरेक्टर ही काफी महत्वपूर्ण है लेकिन आइटम सॉन्ग शरारत के मामले में भी क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान ने अपनी स्किल की छाप छोड़ी है
क्रिस्टल डिसूजा के जासूस के रोल के पीछे की कहानी
हालांकि कई नजदीकी सूत्रों से पता चला है कि क्रिस्टल डिसूजा धुरंधर फिल्म के पार्ट-2 में महत्वपूर्ण रोल निभा सकती है धुरंधर का दूसरा पार्ट 17 मार्च 2026 को रिलीज होगा |
फिल्मी खबरों की माने तो धुरंधर फिल्म का दूसरा पार्ट 17 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा जिसमें क्रिस्टल डिसूजा एक जासूस का रोल अदा करेगी और दूसरे पार्ट में एक्टिंग करती हुई नजर आएगी ।
Read Also – धुरंधर मूवी तोड़ने जा रही है छावा और पुष्पा के रिकॉर्ड ।
हालांकि जब क्रिस्टल डिसूजा से डायरेक्टली पूछा गया कि क्या आप धुरंधर फिल्म के दूसरे पाठ में एक्टिंग करने वाली है तो क्रिस्टल डिसूजा ने इसका कोई सीधा उत्तर नहीं दिया बल्कि कहा कि समय बता देगा ।इस पूरी घटना पर उन्होंने सस्पेंस पर रखा है ।
धुरंधर फिल्म ने कमाई के मामले में तोड़े रेकॉर्ड
रणवीर सिंह और संजय दत्त की यह ब्लॉकबस्टर मूवी 2025 और 26 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन चुकी है । और कमाई के मामले में इस फिल्म में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं । हालांकि इस फिल्म का मुख्य केंद्र बिंदु अक्षय खन्ना है जिन्होंने रहमान डकैती के रोल में दमदार छाप छोड़ि । अक्षय खन्ना रहमान डकैती के रोल की वजह से लंबे समय बाद सुर्ख़ियों में आ गए हैं । उनके फैंस अब यूट्यूब पर ढूंढ कर उनकी पुरानी फिल्में जिसमें हलचल, हंगामा, और हमराज जैसी मूवीस को भी देख रहे हैं
