
मिनिषा लांबा की शाकाहारी जर्नी
बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने पिछले 5 साल से नॉन-वेज खाना पूरी तरह छोड़ दिया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने इस बदलाव के बारे में खुलकर बताया। मिनिषा के मुताबिक, इस कदम ने न केवल उनके शरीर पर असर डाला, बल्कि उनके मन और सोच को भी बदल दिया।
शुरुआत ट्रायल के तौर पर हुई
मिनिषा ने बताया कि उन्होंने शाकाहारी बनने की शुरुआत सिर्फ 1 महीने के ट्रायल के तौर पर की थी। जब यह आसान साबित हुआ, तो उन्होंने इसे 6 हफ्ते और फिर 2 महीने तक बढ़ाया। धीरे-धीरे यह जर्नी 5 साल तक चलती रही। मिनिषा का कहना है कि यह सिर्फ खाने की आदत बदलने की प्रक्रिया नहीं थी, बल्कि अपने आत्मा की आवाज सुनने और गिल्ट से फ्री होने का तरीका था।
Read Also – 7 साल पुराना सुपरहिट गाना, जिसमें 20 करोड़ का बजट और 75 साल के रजनीकांत की एनर्जी का जलवा
मानसिक शांति और भीतर का सुकून
मिनिषा के अनुसार, नॉनवेज छोड़ने के बाद उन्हें मानसिक शांति मिली। मांस खाते समय उनके भीतर जानवरों के दर्द को लेकर एक अनकहा गिल्ट रहता था। जैसे ही उन्होंने शाकाहारी बनने का फैसला किया, वह बेचैनी धीरे-धीरे खत्म हुई और दिल को गहरी शांति मिलने लगी।
गिल्ट फ्री लाइफ और आत्मा की संतुष्टि
एक्ट्रेस ने बताया कि अब उन्हें खुद को यह समझाने की जरूरत नहीं पड़ती कि सब कुछ नॉर्मल है। शाकाहारी बनने के बाद मिनिषा अपने मूल्यों और संवेदनाओं के और करीब महसूस करती हैं। उनके लिए यह फैसला जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुका है।
Read Also – अमिताभ बच्चन के सुपरस्टारडम के दौर में भी चमकीं बासु चटर्जी की 4 कालजयी फिल्में, आज भी दर्शकों की फेवरेट
शरीर में हल्कापन और नई एनर्जी
शारीरिक रूप से भी मिनिषा ने बदलाव अनुभव किया। शाकाहारी भोजन आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है, जिससे शरीर हल्का और एनर्जी बनी रहती है। मिनिषा के मुताबिक, इस लाइफस्टाइल ने उनके पूरे सिस्टम को ट्रांसफॉर्म कर दिया है और वह खुद को अधिक एक्टिव, हल्का और बैलेंस्ड महसूस करती हैं।
