
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में मस्ती और तंज का डोज
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। इस बार शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे मेहमान बनकर पहुंचे, जहां हंसी, तंज और मजेदार किस्सों का तड़का देखने को मिला।
पवन सिंह के स्टाइल पर कपिल के सवाल
शो के दौरान कपिल शर्मा ने पावर स्टार पवन सिंह के स्टाइल को लेकर कई सवाल दागे। कपिल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पवन सिंह अगर किसी कपड़े को पहनकर उनका दिन अच्छा नहीं जाता, तो वह उस कपड़े को दोबारा कभी नहीं पहनते।
ब्लैक कलर पर पवन सिंह का बयान
पवन सिंह ने कपिल के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह सिर्फ कपड़ों से ही नहीं, बल्कि ब्लैक कलर से भी दूरी बनाए रखते हैं। यह सुनकर बगल में ब्लैक सूट पहने बैठे मनोज तिवारी चौंक गए। इसके बाद पवन सिंह खुद हंस पड़े और माहौल और भी मजेदार हो गया।
मनोज तिवारी से इवेंट वाला किस्सा
कपिल शर्मा ने मनोज तिवारी से उस इवेंट का जिक्र किया, जब उनसे उद्घाटन समारोह में गाना गाने की अपील की गई थी और वह नाराज हो गए थे। मनोज तिवारी ने बताया कि उस इवेंट में करीब 4 करोड़ रुपये के कैमरे लगे थे और उद्घाटन के दौरान अनाउंसर ने सीधे कह दिया—‘रिंकिया के पापा, गा दीजिए।’
सांसद से गाना कहने पर आई नाराजगी
मनोज तिवारी ने बताया कि उस पल उन्हें बुरा लगा क्योंकि एक सांसद से मंच पर गाना गाने को कहा गया था। इस पर कपिल शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि जब गाने वाले को सांसद बनाया गया, तब आपको गुस्सा नहीं आया। कपिल की इस बात पर मनोज तिवारी ठहाके लगाकर हंस पड़े।
निरहुआ ने की पवन सिंह की तारीफ
शो में निरहुआ भी पवन सिंह की जमकर तारीफ करते नजर आए। उन्होंने मजेदार अंदाज में कहा कि ‘फोर वाला सिक्स पर आ गया और लॉलीपॉप वाला नेटफ्लिक्स पर आ गया।’ निरहुआ की इस टिप्पणी पर सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
चुनावी हार पर भी चला कपिल का तंज
कपिल शर्मा ने निरहुआ की चुनावी हार को लेकर भी हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा। इस पर निरहुआ ने भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया और माहौल पूरी तरह से मस्ती में डूबा नजर आया।
भोजपुरी स्टार्स संग धमाल से भरपूर एपिसोड
कुल मिलाकर इस एपिसोड में पवन सिंह, मनोज तिवारी और निरहुआ की क्यूट बॉन्डिंग, मजेदार किस्से और कपिल शर्मा का चुटीला अंदाज दर्शकों को खूब हंसाने वाला है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों के साथ यह एपिसोड पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है।
