
राजस्थान की प्रदेश बीजेपी पार्टी के अध्यक्ष श्री मदन राठौर ने भ्रष्टाचार के मामले और पेपर लिखकर मामलों पर अपना विचार व्यक्त किया इस दौरान मदन राठौड़ ने स्पष्ट रूप से कहा कि भ्रष्टाचार के मामले किसी भी तरीके से समय योग्य नहीं है जितने भी मामले चाय पार्टी के अंदर हो चाहे बाहर हो उन मामलों की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए हालांकि मदन राठौड़ ने यह भी कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है और अगर किसी विधायक क्या किसी भी व्यक्ति पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है तो केवल आरोप लगने से वह व्यक्ति दोषी नहीं होता है ।
कसाब को भी मिली थी अपनी बात रखने की स्वतंत्रता
मदन राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कसाब जैसे आतंकी को भी कोर्ट में अपना वकील नियुक्त करने और अपनी बात रखने की आजादी दी थी । तो जब तक कोई भी व्यक्ति दोषी सिद्ध न हो जाए तो उसे डोस नहीं माना जाना चाहिए किसी भी विधायक पर अगर भ्रष्टाचार का आरोप लगे तो उन्हें भी मौका है कि वह अदालत जाकर अपने आप को निष्पक्ष और दोष मुक्त कारण । केवल आरोप लगे भर से कोई दोषी नहीं हो जाता है ।
Read Also : जयपुर भांकरोटा पुलिया पर तीन ट्रक आपस में टकराए
मदन राठौड़ ने किया राज्य सरकार का समर्थन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भ्रष्टाचार और पेपर लीक मामलों में राज्य सरकार के समर्थन किया और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए सही कदम उठा रही है और पेपर लीक मामलों में भी दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है ।
विधायक जय कृष्णा पटेल पर भी की टिप्पणी
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक जय कृष्णा पटेल पर भी टिप्पणी की है हाल ही में जय कृष्णा पटेल को भ्रष्टाचार के मामले में रंगी हाथों पुलिस द्वारा पकड़ा गया था इस पर मदन राठौड़ ने कहा कि इस तरह के मामलों में किसी भी तरह की क्षमा उचित नहीं है जब दोषी व्यक्ति की रंगे हाथों पकड़ा जा रहा है तो उसे सजा मिलनी चाहिए । विधायक द्वारा घोषणा का मामला लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है और किसी भी विधायक का जन्म प्रतिनिधि द्वारा रिश्वत लेना या भ्रष्टाचार करना जनता के साथ विश्वास घात है ।
Read Also : राजस्थान सरकार ने सुअरों में फैलने वाली जानलेवा बीमारी ‘क्लासिकल स्वाइन फीवर’ (CSF) को खत्म करने का अभियान
पंचायत और निकाय चुनाव एक ही साल में पूरे हो
प्रेस कांफ्रेंस के अंत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मांग की है कि 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव एक साल में पूरे कर ली जाए इसे सरकारी खजाने पर भी बोझ कम पड़ेगा और सरकारी मशीनरी का समय भी बचेगा । उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि चुनाव से पहले बीजेपी के सभी कार्यकर्ता उत्साहित है और चुनाव की तैयारी के लिए जोरों शोरों से जुड़े हैं ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा संगठन प्रदेश में और भी मजबूत हुआ है
