
नए साल का आगाज हो चुका है आज 1 जनवरी है । और जयपुर शहर के युवाओं ने भी नए साल की स्वागत में रात को 12:00 बजाते ही पटाखे फोड़ना शुरू कर दिए । कई क्लब्स और रेस्टोरेंट में भी नए साल की स्वागत की तैयारियां जोर-जोरों पर थी और युवाओं ने बढ़ चढ़कर अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों में अपने-अपने हिसाब से हिस्सा लिया । यह तो गुलाबी नगरी हर साल ही नए साल का स्वागत काफी जोर-जोर से करती है लेकिन इस बार पुलिस के कड़े पहरे के बीच नए साल का स्वागत किया गया ।
शहर में रही पार्टियों की धूम
पूरे गुलाबी नगरी में क्लब्स होटल रिजॉर्ट्स और दूसरे स्थान पर अलग-अलग तरह की न्यू ईयर वेलकम परिया आयोजित की गई । सभी होटल की बुकिंग पहले से ही हो चुकी थी जयपुर में इस बार रिकॉर्ड तोड़ देश और विदेश के सैलानी पहुंचे ।
जयपुर में कहीं हस्तियां भी पहुंची जो रामबाग पैलेस होटल में रुकी जिम साइना नेहवाल प्रमुख है ।
Read Also – गहलोत आए गिग वर्कर्स के समर्थन में । मनरेगा के नए ढांचे पर भी की टिप्पणी
12:00 बजे हुई आतिशबाजी
नए साल के स्वागत में यूं तो 12:00 बजे आतिशबाजी होती है लेकिन इस बार 1 घंटे पहले से ही पटाखे की आवाज आना शुरू हो गई थी जयपुर के कई इलाके जैसे विद्याधर नगर वैशाली नगर मानसरोवर आदि क्षेत्रों में 10:30 बजे से स्थानीय लोगों ने पटाखे फोड़ना शुरू कर दिए थे ।
पुलिस ने बनाई मजबूत सुरक्षा व्यवस्था
नई साल की पूर्व संध्या और नए साल के उपलक्ष में जयपुर शहर की पुलिस ने शहर के चप्पल पर सुरक्षा की दीवार खड़ी की । नए साल पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है इस वजह से पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहा और मार्गों पर इसकी जांच की ।
