
Rajasthan Solar Plant: सौर ऊर्जा उत्पादन करने के मामले में राजस्थान ने एक नया कीर्तिमान बना दिया है उसे बाकी राज्यों के पीछे छोड़ते हुए राजस्थान भारत का पहला और सबसे बड़ा राज्य बन गया है जो 35000 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन करता है । 35000 मेगावाट सौर ऊर्जा पूरे देश के सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता का 27% है ।
राजस्थान सौर ऊर्जा के उत्पादन के मामले में एक उभरती हुई शक्ति है । सौर ऊर्जा के उत्पादन बढ़ाने के सबसे पीछे महत्वपूर्ण कारण यह है की राजस्थान के पास एक लंबा भूभाग है और वहां पर सौर संयंत्र स्थापित करना आसान है जमीन की अधिकता को देखते हुए राजस्थान की राज्य सरकार ने सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए अपने नियम भी बदले और समय-समय पर सब्सिडी जारी की ताकि लोग अधिक से अधिक सौर ऊर्जा की बिजली प्राप्त कर सके ।
एक अनुमान के मुताबिक राजस्थान प्रदेश की सौर ऊर्जा की क्षमता 18000 मेगावाट से बढ़कर 35000 मेगावाट तक हो चुकी है ।
Read Also : नए साल में जयपुर में बढ़ेगा कोहरा और हार्ड कपड़ा देने वाली सर्दी
छत पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने में भी राजस्थान बना पांचवा राज्य
छत पर सोलर प्लांट लगवा कर बिजली प्राप्त करने में राजस्थान पांच नंबर पर पहुंच चुका है । इस क्षेत्र में प्रगति के लिए राजस्थान सरकार ने ग्राहकों को 824 करोड़ की सब्सिडी प्रदान की । राजस्थान में अब तक 120122 रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किया जा चुके हैं ।
बिजली स्टोर करने का अच्छा साधन
सौर प्लांट का सबसे अच्छा प्रयोग बिजली को स्टोर करने में किया जाता है । और यह बिल्कुल मुफ्त बिजली होती है क्योंकि इसकी ऊर्जा सूर्य की किरणों से प्राप्त होती है । राजस्थान के बीकानेर जोधपुर और जैसलमेर राज्य में बड़े-बड़े सोलर प्लांट लगाए गए हैं जिनकी क्षमता काफी ज्यादा है । सोलर प्लांट लगाने वाली कई योजनाएं अभी और भी प्रस्तावित है और 2026 और 27 तक यह पूरी कर ली जाएगी इससे राजस्थान की सौर ऊर्जा उत्पादन करने की क्षमता बढ़ेगी ।
Read Also : टाई ग्लोबल समिट 2026
सरकार देगी 17000 की ज्यादा सब्सिडी
सौर ऊर्जा प्लांट की खपत बढ़ाने को लेकर राजस्थान के प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि 17000 की अतिरिक्त सब्सिडी भी उपभोक्ताओं को प्रदान की जाएगी । इस सब्सिडी के पीछे राजस्थान सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता सौर ऊर्जा प्लांट के लिए आवेदन करें । ताकि सभी उपभोक्ता स्वच्छ और निशुल्क बिजली का उपयोग कर पाए ।
इसके लिए सरकार ने उन उपभोक्ताओं को भी राहत दिए जिनके पास छत नहीं है हाल ही में की घोषणा के अनुसार बिना छत वाली उपभोक्ताओं को भी सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने की अनुमति दे दी जाएगी
