राजस्थान में चुनाव के दौरान मतदान करते समय महिलाओं द्वारा पूरा स्पष्टीकरण देना होगा और निर्वाचन आयोग की नई घोषणा के बाद महिलाएं अब बुर्का पहनकर मतदान नहीं कर पाएंगे । चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदाता कर्मी द्वारा स्पष्ट जांच के बाद ही बुर्का पहने हुए महिलाएं मतदान कर पाएगी
महिलाओं का वोटर आईडी कार्ड दिखाना अब होगा जरूरी
निर्वाचन आयोग द्वारा की गई नई घोषणा के बाद मतदान कर्मी के पहचान करने के बाद ही उन्हें मत डालने की अनुमति दी जाएगी ।और यह स्पष्ट किया जाएगा कि कोई भी महिला अपना चेहरा ढककर मतदान न करें इसके साथ ही जो महिलाएं बुर्का पहन कर मतदान केंद्र पर जाएंगे उनके नाम और फोटो का मिलन रिकॉर्ड से किया जाएगा इसके बाद बिना चेहरा ढके महिलाओं को मतदान करना होगा ।
यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि इस जांच प्रक्रिया में किसी महिला मतदान कर्मचारी का उपस्थित होना अनिवार्य नहीं है पुरुष कर्मचारी भी बुर्के में आई महिलाओं की जांच करके उन्हें मतदान करने की अनुमति दे सकते हैं । लेकिन चुनाव आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि स्थानीय महिला कर्मचारी की इस प्रक्रिया में सहायता ली जा सकती है ।
इस प्रक्रिया में स्थानीय सरकारी कर्मचारियों में ग्राम सेवक महिला शिक्षक पटवारी और आंगनबाड़ी के कर्मचारी शामिल हो सकेंगे ।
