
जयपुर के पास स्थित नगर पालिका शहर चोमू में धार्मिक हिंसा फैलाने वाले 19 से 20 लोगों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है । पुलिस ने गिरफ्तार करने के पीछे कारण बताया कि इन लोगों ने सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है इसके अलावा राज कार्य में बाधा डालने और अन्य जानलेवा हमलो में भी मुकदमा दर्ज किया है ।
कई रिपोर्ट में सामने आया है कि पुलिस ने लगभग 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने धार्मिक स्थल पर रेलिंग लगाने को लेकर उपसर्ग किया । बाकी आरोपियों की तलाश पुलिस पहले से ही कर रही है पुलिस विभाग ने इसके लिए अलग-अलग टीम में बनाकर कई जगह दबीस दी है ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अभी तक इंटरनेट को बंद रखने का ही फैसला किया है ।
जिस क्षेत्र में हिंसा फैली है वहां पर पुलिस ने बड़ी संख्या में सुरक्षा दलों को तैनात किया है ताकि हालत को सामान्य रखा जा सके और क्षेत्र में शांति बनी रहे ।
हालांकि क्षेत्र में अब बाजार खुलने लग गए हैं और दिनचर्या भी सामान्य स्थिति में लौट रही है लेकिन फिर भी प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रमुख क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल को नियुक्त किया है । और केवल दिन में ही नहीं बल्कि रात को भी पुलिस ने अपना पहरा बढ़ा दिया है । इसके अलावा धार्मिक स्थल के बाहर रेलिंग का सामान हटाने की पूरी प्रक्रिया पुलिस ने अपने सामने संपूर्ण करवाई |
