
जयपुर समेत पूरे प्रदेश में मरीज को उनके घर से अस्पताल पहुंचने वाली 108 एंबुलेंस सेवा के सभी कर्मचारी आज हड़ताल पर चले गए हैं । 28 दिसंबर की मध्य रात्रि को ही कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी थी । इसके पीछे का कारण वेतन वृद्धि और working hours को लेकर समझौता नहीं होना बताया है ।
सभी एंबुलेंस के हड़ताल पर चले जाने की वजह से जयपुर समेत पूरे राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है ।
हड़ताल की घोषणा राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने 28 दिसंबर के मध्य रात्रि को ही कर दी थी उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार और यूनियन के बीच अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो हालत नुकसान दे हो सकते हैं । कई सामाजिक लोगों ने आशंका जाता है कि एंबुलेंस के कितने बड़े स्तर पर हड़ताल पर चले जाने से प्रदेश में होने वाली दुर्घटनाओं के मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाएंगे । और उनका इलाज होना मुश्किल हो जाएगा ।
हम आपको बता दें कि इस हड़ताल की वजह से 1600 से ज्यादा एंबुलेंस प्रभावित होगी इस समय प्रदेश में 1000 94 एंबुलेंस जिसमें 108 सेवा और 600 एंबुलेंस 104 सेवा संचालित है इन सभी एंबुलेंस का की व्यवस्था एक प्राइवेट एजेंसी द्वारा की जा रही है और यह एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से निशुल्क है और समय-समय पर हर रोज यह एंबुलेंस सेवा लाखों मरीजों की जान बचाती है ।
हालांकि कई लोगों ने इस हड़ताल को अफवाह बताया है और कहा कि एंबुलेंस सेवा जारी रहेगी कोई भी हड़ताल पर नहीं है और आम जनता को आपातकालीन सुविधा मिलती रहेगी ।
