
Credit – gnttv
पवन सिंह का बर्थडे सेलिब्रेशन
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह 5 जनवरी को अपने 40वें बर्थडे का जश्न मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपने लखनऊ स्थित घर पर दोस्तों और करीबी लोगों के साथ केक काटा।
केक कटिंग में वायरल हुआ रोमांस
जश्न के दौरान पवन सिंह के बगल में खड़ी एक हसीना ने सारी लाइमलाइट लूटी। केक काटते समय पवन ने हसीना का हाथ पकड़कर केक काटा और उसकी उंगली से स्वाद लिया। दोनों की यह नज़ाकत और केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Read Also – 5 साल से शुद्ध शाकाहारी बनीं मिनिषा लांबा, खुद बताया शरीर और मन में क्या बदलाव आए
सिंदूर और स्टाइल ने बढ़ाई चर्चा
वीडियो में हसीना के सिंदूर भरे मांग, ओपन हेयर और ब्लैक हुडी में लुक को भी काफी पसंद किया जा रहा है। उनके इस अंदाज ने फैंस का ध्यान तुरंत खींचा।
महिमा सिंह हैं पवन की हीरोइन
पवन सिंह के साथ खड़ी यह हसीना उनकी नई हीरोइन महिमा सिंह हैं। हाल ही में उनका गाना ‘बानी लइका’ पावर स्टार के जन्मदिन पर रिलीज हुआ। इस गाने में महिमा पवन सिंह की हीरोइन के तौर पर नजर आई हैं।
Read Also – 7 साल पुराना सुपरहिट गाना, जिसमें 20 करोड़ का बजट और 75 साल के रजनीकांत की एनर्जी का जलवा
पहली फिल्म की चर्चित केमिस्ट्री
महिमा और पवन सिंह की यह पहली फिल्म है, हालांकि फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है। शूटिंग के दौरान महिमा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। जन्मदिन के मौके पर पवन थोड़े नशे में झूमते दिखे, लेकिन महिमा ने उन्हें संभालते हुए सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।
