
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर रख अपनी प्रतिक्रिया दी है जहां पर उन्होंने गिग वर्कर्स के हड़ताल पर उतरने पर चिंता जताई है उन्होंने कहा कि एक तरफ तो देश नए साल के उत्सव की तैयारी कर रहा है और दूसरी तरफ गिग वर्कर्स हड़ताल को उतार रहे हैं यह एक चिंताजनक बात है ।
पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र से अपील करिए की राजस्थान के एक गिग वर्कर्स मॉडल को पूरे देश में लागू करना चाहिए । इसके अलावा अशोक गहलोत जी ने मनरेगा में कोई बदलाव पर भी गहरी चिंता जताई है ।
गहलोत ने किया गिग वर्कर्स का समर्थन
पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर गिग वर्कर्स की हड़ताल का समर्थन किया और कहा कि यह ऐसे श्रमिक है जो रोज कमाते हैं रोज खाते हैं और उनके पास अधिक कमाई के अवसर नहीं है और इन्हें कोई शौक नहीं है कि यह अपनी रोजमर्रा की कमाई छोड़कर हड़ताल करें । हड़ताल करके अपनी मांगे मनवाना उनकी आर्थिक मजबूरी है और केंद्र को इस बात को समझना चाहिए ।
गहलोत ने यह भी कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इन श्रमिकों से बात की थी और उनकी समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन भी दिया था ।
गहलोत ने कहा कि निजी कंपनियां इन गिग वर्कर्स का शोषण करती है और इसके लिए एक मजबूत कानून बनाने की आवश्यकता है ।
गहलोत ने सदा मनरेगा पर निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी रखना और फंडिंग के स्ट्रक्चर को बदलाव करने पर भी आपत्ति जताई है उन्होंने कहा कि इस तरीके से राज्यों पर ज्यादा पहुंच आएगा । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मनरेगा की योजना को कैसे लागू करना है यह सभी राज्यों को राजस्थान से सीखना चाहिए । और राजस्थान हमेशा से मनरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने में सबसे आगे रहा है ।
Read Also : जयपुर से लेकर उदयपुर जैसलमेर तक सैलानियों की भीड़ | नए साल को लेकर सभी होटल बुक
गहलोत ने केंद्र से अपील करिए कि मैं नरेगा के पुराने ढांचे कोई बहाल करना चाहिए और कांग्रेस इस बदलाव का विरोध करती रहेगी
