यूं तो जयपुर शहर में समय-समय पर अनेक घटनाएं होती रहती है लेकिन एक दिलचस्प घटना आज की है जिसमें पुलिस ने 24 दिसंबर को दिनदहाड़े हुई महिला शिक्षकों पर हमले की घटना के बाद आज खुलासा किया है इस पूरे मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है ।
मामला कुछ इस तरह है की 24 दिसंबर को दोपहर करीब तीन से चार बजे के पास रामगढ़ बांध के पास जयपुर से जमुआ रामगढ़ लौट रही महिला शिक्षकों पर कर में सवार दो-तीन युवकों ने अचानक हमला किया । इससे महिला शिक्षकों को चोट आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करी ।
इस पूरी जांच में यह सामने आ रहा है की एक निजी स्कूलों की छात्रा का अफेयर अपने स्कूल के शिक्षक के साथ है इससे नाराज होकर छात्र के प्रेमी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है ।
