
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को राजस्थान के अनेक जिलों में जैसे कि बीकानेर जोधपुर और अजमेर में हल्की बारिश की संभावना के असर है । इस बारिश से जयपुर समेत पूरे राजस्थान में कटके की सर्दी पड़ने वाली है और मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है ।
प्रदेश में मावट्टे के बढ़ते असर के कारण बारिश की संभावना भी बढ़ चुकी है और 1 जनवरी के बाद राजस्थान के कई जिलों जैसे कि जयपुर बीकानेर जोधपुर अजमेर में हल्की बारिश की संभावना है ।
Read Also :- प्रोफेसर रमेश कुमार रावत बने खंडेलवाल वैश्य महासभा के नए राष्ट्रीय प्रवक्ता
शीत लहर बढ़ने से बारिश की बनी संभावना
हम आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से बढ़ती हुई सीट नहर के चलते बारिश की संभावना बन गई है और बारिश होने की वजह से सर्दी का असर भी बढ़ने वाला है । वर्तमान में सबसे ठंडा इलाका फतेहपुर है जिसका मिनिमम तापमान 4 डिग्री बताया गया है ।
जयपुर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री बताया गया है ।
Read Also :- सीबीएसई बोर्ड ने जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की रद्द की मान्यता
31 और 1 तारीख को हल्की बारिश की संभावना है बल्कि दो से तीन जनवरी से मौसम सामान्य हो जाएगा हालांकि शीत लहर बनी रहेगी । बारिश की वजह से जयपुर समेत राजस्थान के कई हिस्सों में कोहरे की संभावना अभी बढ़ चुकी है । इसके कारण न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक जाने के आसार है।
