
फोटो : अमर उजाला
खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ने सभा के लिए नए राष्ट्रीय प्रवक्ता की घोषणा की है खंडेलवाल वैश्य महासभा के नए राष्ट्रीय प्रवक्ता का नाम प्रोफेसर रमेश कुमार रावत है जो जयपुर शहर के चोमू तहसील के रहने वाले हैं और सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुल सचिव के पद पर भी है रमेश कुमार रावत को अखिल भारतीय वर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा का राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है । और यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदान की गई है ।
नए राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश कुमार रावत के पदवार ग्रहण करने पर महासभा के सदस्यों ने उन्हें बधाई संदेश भेजा है जिसमें मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार कट्टा प्रधानमंत्री चंद्रप्रकाश खंडेलवाल कोषाध्यक्ष गंगाराम खंडेलवाल और महासभा के संपादक राम निरंजन खंडेलवाल शामिल है ।
Read Also :- ईयर की वजह से जयपुर के राजसखी मेले में उमड़ी लाखों की भीड़
इसके अलावा रमेश कुमार रावत जी के परिवार जनों उनकी तहसील के निवासियों और उनके अन्य प्रमुख नजदीकी लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दिया ।
रमेश कुमार रावत ने जताया आभार
राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी समझने के बाद श्री रमेश कुमार रावत जी ने महासभा के सदस्यों परिवार जनों और नजदीकी लोगों का आभार जगाया है और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के कथनों को देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्र में पहुंचने का प्रयास करेंगे
