
विशाल भारद्वाज की “ओ रोमियो” मूवी टीजर रिलीज के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही है। गैंगस्टर ड्रामा में एक बार फिर शाहिद कपूर एंटी हीरो बनने वाले हैं। मगर क्या आपको पता है कि शाहिद ओ रोमियो के लिए पहली पसंद नहीं थे। विशाल भारद्वाज की गैंगस्टर ड्रामा में शाहिद कपूर पहले एंटी हीरो नहीं बनने वाले थे। उनका रोल पहले किसी और बॉलीवुड एक्टर को मिला था जिन्होंने फिल्म को विनम्रता के साथ ठुकरा दिया था। यह वो अभिनेता हैं जो पहले एंटी हीरो बन चुके हैं और उनकी फिल्म को खास सराहना नहीं मिली थी। उन्हें अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए जाना जाता है।
यह अभिनेता कोई और नहीं कार्तिक आर्यन हैं। विशाल भारद्वाज ने ओ रोमियो के लिए पहले कार्तिक आर्यन को अप्रोच किया था। हालांकि, शुरुआती बातचीत में ही कार्तिक ने विनम्रता के साथ यह फिल्म ठुकरा दी थी। कहा जाता है कि अभिनेता अपने करियर के शुरुआती दौर में एंटी हीरो नहीं बनना चाहते हैं। खैर, कार्तिक या फिर मेकर्स की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि कार्तिक ने फ्रेडी में एंटी हीरो की भूमिका निभाई थी।
शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे सितारों से सजी ओ रोमियो 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि शाहिद गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की भूमिका निभा रहे हैं।
विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो का टीजर हुआ रिलीज
विशाल भारवाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O’Romeo) का मचअवेटेड फर्स्ट लुक टीजर रिलीज हो गया है। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के गुस्सैल रूम ने सभी का ध्यान खींचा। कुछ का कहना है कि वो कबीर सिंह के दौर में वापस चले गए हैं जबकि कुछ का मानना है कि उनमें ‘कमीने’ जैसा वहीं पागलपन नजर आ रहा है।हर कोई टीजर की खूब तारीफ कर रहा है। वहीं प्रोमो में फिल्म निर्माताओं ने दावा किया है कि यह फिल्म ‘सच्ची घटनाओं से प्रेरित’ है। वहीं कुछ फैंस का मानना है कि यह फिल्म सपना दीदी, हुसैन उस्तारा और दाऊद इब्राहिम की असल जिंदगी की गैंगस्टर कहानी पर आधारित है। टीजर देखने के बाद वो इसपर कमेंट कर रहे हैं। ओ रोमियो का टीजर 10 जनवरी 2026 को रिलीज हुआ। डेढ़ मिनट के टीजर में शाहिद का धांसू लुक छा गया और सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।
Shahid Kapoor in O Romeo: विशाल भारद्वाज के डारेक्शन में बनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ का टीजर रिलीज होती है सुर्खियों में छा गया है. टीचर में शाहिद कपूर खूंखार और वायलेंट अवतार में नजर आ रहे हैं. फिल्म वैलेंटाइन वीक में 13 फरवरी को रिलीज होगी. इस टीजर को देखने के बाद ऑडियंस का जो सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वह एक लाइन ‘सच्ची घटनाओं से प्रेरित’. जिसके बाद लोगों में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि किसके रियल करेक्टर को फिल्म में दर्शाया गया है.
फिल्म का टीजर देखकर लोग इसे मुंबई के मशहूर गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की जिंदगी पर आधारित बता रहे हैं. एक समय मुंबई में हुसैन उस्तरा का बड़ा नाम था, जिससे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी खौफ खाता था. वह दाऊद का कट्टर दुश्मन माना जाता था. उस्तरा का असली नाम हुसैन शेख था. उस्तरा तो उसे एक हिंसक लड़ाई के बाद मिला था. जिसमें उसने अपने दुश्मन के शरीर पर उस्तरे से इतने वार किए कि देखकर लोगों की रूह कांप गई.
Read Also – क्या रणवीर सिंह ने सच में किया है पाकिस्तानी फिल्म में कैमियो? जानिए सच्चाई
हुसैन उस्तरा ने 16 साल की उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था, जो कुछ ही समय में मुंबई का बड़ा गैंगस्टर बन गया. उसने दाऊद इब्राहिम के खिलाफ जंग छेड़ दी और मुंबई के पायधुनी इलाके में उसका दबदबा था. वह अपने दुश्मनों पर बंदूक से कम, उस्तरा से ज्यादा वार करता था. उनके शरीर पर उस्तरा से इतने बड़े चीरा लगाता कि डॉक्टर भी ऑपरेशन नहीं कर पाते.
