
एक पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थारा भाई जोगिंदर ने दावा किया है कि उन्हें वरुण धवन की भूमिका और एक्टिंग का मज़ाक उड़ाने वाला नेगेटिव कंटेंट पोस्ट करने के लिए ₹5 लाख का ऑफर किया गया था। उन्होंने इस बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी शेयर की है। इन्फ्लुएंसर के अनुसार, कॉल में कहा गया कि उन्हें बस वीडियो में यह कहना है कि “वरुण धवन ने ‘बॉर्डर 2’ में बहुत खराब अभिनय किया है”, और इसके लिए वे उन्हें पैसे देंगे। हालांकि जोगिंदर ने यह ऑफर ठुकरा दिया और कहा कि ‘बॉर्डर 2’ भारतीय सेना से जुड़ी फिल्म है, इसलिए वह ऐसे नकारात्मक प्रचार में हिस्सा नहीं ले सकते। बातचीत के दौरान सामने वाले ने सेना को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिस पर इन्फ्लुएंसर ने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी भी दी।
क्यों यह विवाद हुआ?
बॉर्डर 2 का हालिया गाना “घर कब आओगे” रिलीज़ होने के बाद, सोशल मीडिया पर वरुण धवन के फेशियल एक्सप्रेशन और डांस पर ट्रोलिंग शुरू हो गई है। जहाँ कुछ यूज़र्स ने मज़ाक बनाते हुए पोस्ट किए हैं, वहीं इन्फ्लुएंसर ने खुद वरुण का समर्थन किया और कहा है कि एक अभिनेता वही करता है जो निर्देशक उन्हें कहता है।
बॉर्डर 2 रिलीज़ डेट :-
फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है (गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड के मौके पर) बॉर्डर 2 1997 में रिलीज़ हुई ब्लॉकबस्टर “बॉर्डर” फिल्म की अगली सीक्वल है। मूल फिल्म भारतीय सेना के उस समय के दौर पर आधारित थी जब 1971 के भारत-पाक युद्ध में जवानों ने बहादुरी दिखाई थी।
स्टार कास्ट:-
सनी देओल , वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और मेधा राणा समेत अन्य युवा कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
कहानी:-
फिल्म 1971 के युद्ध और भारतीय सेना के बहादुरी और बलिदान की भावना को बड़े पैमाने पर दिखाएगी। बॉर्डर 2 में भावनात्मक ड्रामा, देशभक्ति, और सैनिकों के व्यक्तिगत संघर्ष को दिखाया गया है।
Read Also – जानिए किस एक्टर ने “और रोमियो” फिल्म करने से मना किया था और कब रिलीज होगी यह फिल्म
