
जयपुर दिल्ली रूट पर चलती हुई ट्रेन में दो यात्रियों के सामान चोरी कर लिए गए हैं घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी । ताजा जानकारी के अनुसार पालम निवासी दीपा चौधरी ने पुलिस को शिकायत की और कहा कि 28 नवंबर को अपने परिवार के साथ योगा एक्सप्रेस ट्रेन में राजस्थान के आबू रोड से दिल्ली तक सफर कर रही थी ।
और बैंक चोरी होने की घटना पटौदी रोड रेलवे स्टेशन के पास हुई जहां पर एक अनजान व्यक्ति ने चलती हुई ट्रेन से उसका बैग खींच लिया ।
बैग में था कीमती सामान
दीपा चौधरी ने बताया बैग में घर की चाबियां मोबाइल ₹15000 और अन्य कीमती समान था । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और शुरुआती जांच शुरू कर दी है पुलिस द्वारा बैग चोरी करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है ।
दूसरी घटना के अनुसार सानिया कुमारी जो कि दिल्ली निवासी है ने बताया कि 20 नवंबर पैसेंजर ट्रेन से गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर उसका सामान चोरी हुआ । सानिया के अनुसार चोरी हुए बाग में दो चांदी की मूर्तियां 3100 रुपए और कुछ अन्य कीमती सामान थे ।
दोनों ही मामलों में पुलिस द्वारा जांच दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू करने के अलावा आरोपियों की तलाश में की जा रही है ।
