जयपुर शहर के नेहरू बाजार स्थित मार्केट में आज दोपहर में तीन दुकानों की छत गिरने से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है जिन दुकानों की छत क्षतिग्रस्त हुई है वह पुराने जयपुर का हिस्सा है हालांकि यह हादसा रात में हुआ था । तो किसी भी जानवर की हानि नहीं हुई है ।
हम आपको बता दें कि नेहरू बाजार जयपुर के सबसे पुराने बाजार का हिस्सा है । दुकानों की छत गिरना कोई अचानक हुआ हादसा नहीं है बल्कि नगर निगम की लापरवाही का नतीजा है । हालांकि अगर यह घटना दिन में हुई होती तो कई लोगों की जान भी जा सकती थी क्योंकि नेहरू बाजार में आमतौर पर भीड़ बढ़ रहती है ।
हालांकि नगर निगम की तरफ से करोड़ों रुपए स्मार्ट सिटी को डेवलप करने के नाम पर खर्च हुए हैं लेकिन ऐतिहासिक मार्केट के उद्धार के लिए किसी भी तरह का प्रयास अभी तक नहीं किया गया है ।
ऐतिहासिक नेहरू बाजार की दुकानों की छत गिरने से नगर निगम की कार्यवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं । हादसे के बाद स्थानीय व्यापारियों ने नगर निगम में शिकायत की है और कहा कि प्रशासन ने तो अभी तक मालवा हटाया है और नहीं कोई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचा है ।
व्यापारियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है हम आपको बता दें कि नेहरू बाजार के बरामदे में दिनभर हजारों लाखों लोग आवेदन करते हैं इसके बावजूद भी नगर निगम ने ना तो कोई मरम्मत की और नहीं मुआवजा की राशि की कोई घोषणा हुई है ।
दूसरी समस्या यह भी है की ऐतिहासिक नेहरू बाजार की दुकानों की छात्रों के ऊपर बिना अनुमति के अलग-अलग निर्माण समय-समय पर किए जाते रहे हैं जिनकी वजह से भी इस तरह की दुर्घटनाएं भविष्य में भी हो सकती है ।
